- संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा, 26.8 करोड़ रुपए लागत की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया राज्य स्तर पर चल रही है।
- चूरू.जोधपुर डिस्कॉम की ओर से अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन करने के मामलों की जांच करवाई जाएगी। नियमानुसार नहीं पाए जाने पर कनेक्शन हटवाए जाएंगे। साथ ही कनेक्शन करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ये बात संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि कनेक्शनों में नियम आड़े आने और अवैध कॉलोनियों पर रातों-रात कनेक्शन देने के सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा, 26.8 करोड़ रुपए लागत की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया राज्य स्तर पर चल रही है। टेंडर होने के बाद तीव्रता से काम शुरू करवाया जाएगा। बिजली चोरी के सवाल पर कहा,सरकार के पास हर क्षेत्र के बिजली चोरी-छीजत के डाटा है। अधिकता वाले क्षेत्रों में इसकी रोकथाम की कोशिश की जा रही है। विजिलेंस नियमों में भी सरलीकरण किया है। जिले में लोहे के पोल बदलने व नीचे ट्रांसफार्मर की तारबंदी का काम शुरू किया गया है। 15 जून तक काम पूरा कर लिया जाएगा।इस दौरान जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, पूर्व विधायक अशोक पींचा, जिला मंत्री सुरेश सारस्वत व सुशीला सहारण,जिला कोषाध्यक्ष किशन आसेरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, हेमसिंह शेखावत, पदमसिंह राठौड़ व विष्णु सोनी सहित अन्य ने बिजली संबंधी समस्याएं रखीं। इस मौके पर जोधपुर डिस्कॉम के एसई सुभाष विश्नोई सहित जिलेभर के अभियंता व अधिकारी मौजूद थे।
- भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने कहा, जिला मुख्यालय स्थित निगम के स्टोर में 220, 315 व 500 केवी के ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अचानक ट्रांसफार्मर जलने पर शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अवैध कॉलोनियां चिन्हित कर बाकी में कनेक्शन जारी करवाने का सुझाव दिया।नहीं किया एक भी फीडर का सुधारसादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने कहा, डिस्कॉम की ओर से आरएमसी कंपनी को फीडर सुधार कार्य के लिए टेंडर दिया गया था। मगर अब तक एक भी फीडर का सुधार नहीं हो सका है। भूमि स्वीकृति के अभाव में 33 केवी के जीएसएस का काम अधरझूल में है। उन्होंने सादुलपुर क्षेत्र में 220 केवी का जीएसएस स्थापित करवाने की मांग की।रतनगढ़ में अलग से हो एईएन कार्यालयरतनगढ़ से आए भाजपा के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सीमार, देहात अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा व अरविंद इंदौरिया ने रतनगढ़ में अलग से एईएन कार्यालय शुरू करवाने, बीरमसर में जीएसएस स्वीकृत करने, उपकरण फुंकने पर उपभोक्ता को मुआवजा दिलाने व कई स्थानों पर फीडर बदलने की मांग रखी।सुजानगढ़ में 20 ट्रांसफार्मर और लगवाओसुजानगढ़ के नगर महामंत्री नवरत्न पुरोहित व अन्य ने सुजानगढ़ से स्थानांतरित किए गए 20-22 तकनीकी सहायकों को वापस सुजानगढ़ में लगाने, कनिष्ठ अभियंता का पद सृजित कर नियुक्ति करने, 20 नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी।
Deals of the Day
 : : :
Friday, 27 May 2016
प्रदेश की अवैध कॉलोनियों में अब इसलिए हो जाएगा 'अंधेरा'
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment